Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गार्डनरीच फ्लाईओवर पर बाइक दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल, आरोपित गिरफ्तार

गार्डनरीच फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गार्डरेल से टकरा गई

18 Nov 2024

गार्डनरीच फ्लाईओवर पर बाइक दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल, आरोपित गिरफ्तार

गार्डनरीच फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गार्डरेल से टकरा गई, जिससे ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। यह घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। पुलिस के अनुसार, उस समय इलाके में नाका चेकिंग चल रही थी। फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गार्डरेल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गार्डरेल उखड़ गया और ड्यूटी पर तैनात साउथ पोर्ट थाना के एसआई राजेश मोदक घायल हो गए। उन्हें बाएं कान में चोट आई।

घायल पुलिसकर्मी को तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक का नाम अर्जुन सिंह है, जिसकी उम्र 18 वर्ष है। वह गार्डनरीच थाना क्षेत्र के श्यामलाल लेन का निवासी है। अर्जुन को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।

आरोपित पर लापरवाही से वाहन चलाने और हेलमेट न पहनने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपित ने हेलमेट क्यों नहीं पहना था और दुर्घटना कैसे हुई। इसके लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या युवक नशे की हालत में था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गार्डनरीच फ्लाईओवर पर बाइक दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल
गार्डनरीच फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गार्डरेल से टकरा गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News